चंडीगढ़। पंजाब में लगातार स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा में अहम लिया जा रहा हैं, जिससे इसका स्तर और भी अच्छा हो सके, इसी बीच पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की है कि, राज्य सरकार सीमा क्षेत्रों में तैनात डॉक्टरों और शिक्षकों को विशेष भत्ता प्रदान करेगी। इससे सीमा क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने में भी मदद मिलेगी।
सीमा से लगे क्षेत्रों के लोगों को सभी सुविधा मिले इसके लिए ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और शिक्षकों की भर्ती तो सीमा क्षेत्रों के लिए की जाती है, लेकिन बाद में वे खुद को अन्य क्षेत्रों में ट्रांसफर करवा लेते हैं। उन्होंने कहा कि AAP सरकार का प्रमुख एजेंडा शुरू से ही स्वास्थ्य और शिक्षा रहा है और सरकार समय-समय पर इन क्षेत्रों में क्रांतिकारी सुधार लाने के लिए कदम उठाती रही है।

आगे उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षकों और डॉक्टरों का एक विशेष पैनल तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें सीमा क्षेत्रों के लिए विशेष इंसेंटिव दिया जाएगा। इससे लोग इन क्षेत्रों में भी खुशी खुशी काम करेंगे।
- राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर उठाए सवाल, सरकार ने आरोपों को किया खारिज ; योजना को बताया – राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए जरुरी
- गुरुग्राम में हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, सप्लायर समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 53 ग्राम ड्रग्स बरामद
- तो हमें क्यों नहीं मिल रही है शनिवार की छुट्टी? लोक अभियोजन निदेशालय के कर्मचारी कर रहे सवाल…
- बंगाल चुनाव रिजल्ट से पहले फुल एक्शन में BJP, एग्जिट पोल के बाद बूथ स्तर से लेकर काउंटिंग सेंटर तक तैयार किया मास्टर प्लान
- कांग्रेस नेता अस्पताल से गिरफ्तारः वनकर्मियों पर हमले और लूट मामले में पुलिस ने जबलपुर से पकड़ा

