चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान जापान और कोरिया दौरे से वापस लौट आए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में अहम मीटिंग की। इस मीटिंग में जापान और कोरिया में कंपनियों से हुई मीटिंग के बारे सारी जानकारी दी। बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री ने 250 कंपनियों के मालिकों से इस दौरे के दौरान मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में कंपनियों ने पंजाब के मोहाली में निवेश करने की बात कही है।
मोहाली में ग्लोबल IT हर बनाने के लिए कंपनियों ने निवेश करने करने और अपना पूरा योगदान करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, Summit 2026 में सभी कंपनियां हिस्सा लेंगी। 13 से 15 मार्च को मोहाली में इन्वेस्टमेंट समिट होगा। इसके साथ ही R&D सेंटर बनाने की भी बात कही है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस दौरे के नतीजे में, उद्योगपतियों ने टेक्निकल सहयोग और कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के जरिए पंजाब के विकास की कोशिशों में मदद करने में दिलचस्पी दिखाई है। सभी कंपनियों ने पंजाब में इन्वेस्ट करने में दिलचस्पी दिखाई है।
- इलाज में देरी न हो इसलिए मरा हुआ सांप लेकर सदर अस्पताल पहुंचे लोग, सटीक इलाज से बची अधिवक्ता की पत्नी की जान
- नासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित 9 की मौत
- दिग्विजय सिंह ने CM डॉ. मोहन को लिखा पत्र: MP में TET नियम पर दोबारा विचार करने की मांग, दो लाख से ज्यादा शिक्षकों में बढ़ी चिंता
- दसवीं-बारहवीं बोर्ड की पढ़ाई हुई महंगीः माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई प्रवेश नीति जारी की
- मोतिहारी शराब कांड, मौत के साये में संजीवनी की तलाश, प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप और सघन सर्वे शुरू

