Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 अगस्त 2026) की खबरों में CM रेखा गुप्ता ने दिया रक्षाबंधन का तोहफा, ट्रीटेड सीवेज के पानी का होगा दोबारा इस्तेमाल, रोशनआरा क्लब में लाइफटाइम मेंबरशिप का मौका, ‘कांदा एक्सप्रेस’ लेकर आ रही 800 टन प्याज प्रमुख रहा।

CM रेखा गुप्ता ने दिया रक्षाबंधन का तोहफा

दिल्ली सरकार (Delhi Government) की दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Laxmi Yojna) के तहत आज 4,000 पात्र महिलाओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। प्रमाण पत्र मिलने के बाद लाभार्थी महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। महिलाओं ने कहा कि योजना से उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी और घरेलू खर्चों को संभालने में राहत मिलेगी। लाभार्थी महिलाओं का कहना है कि दिल्ली सरकार की इस योजना से उन्हें आर्थिक राहत और वित्तीय सहारा मिलेगा। प्रमाण पत्र मिलने के बाद कई महिलाओं ने योजना को लेकर खुशी जताई।

 पढ़े पूरी खबर…..

ट्रीटेड सीवेज के पानी का होगा दोबारा इस्तेमाल

दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने ट्रीटेड सीवरेज के पानी के दोबारा इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए वॉटर रिक्लेम पॉलिसी (Reclaimed Water Policy) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (Sewage Treatment Plant) से साफ किए गए पानी का इस्तेमाल पेयजल के बजाय कई गैर-पीने वाले कामों में किया जाएगा। सरकार के मुताबिक, दिल्ली में करीब 750 MGD सीवेज का उपचार किया जाता है। अब ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल निर्माण कार्य, हॉर्टिकल्चर, हाउसिंग सोसायटी और फार्म हाउस में सिंचाई समेत अन्य निर्धारित गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली के रोशनआरा क्लब में लाइफटाइम मेंबरशिप का मौका

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से प्रतिष्ठित DDA रोशनआरा क्लब (Roshanara Club) में आजीवन सदस्यता (lifetime membership) योजना शुरू की जा रही है। DDA ने यह कदम दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) के निर्देश पर उठाया है। योजना के तहत क्लब में कुल 750 आजीवन सदस्यता सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी। आजीवन सदस्यता लेने वाले लोगों को क्लब की विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इनमें खेल, फिटनेस, मनोरंजन और लेजर संबंधी सुविधाएं शामिल हैं। योजना का उद्देश्य दिल्लीवासियों के लिए बेहतर खेल और मनोरंजन सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाना है। उपराज्यपाल की ओर से दिल्ली में खेल और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा देने और उन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में डीडीए रोशनआरा क्लब की आजीवन सदस्यता योजना को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पढ़े पूरी खबर…..

‘कांदा एक्सप्रेस’ लेकर आ रही 800 टन प्याज

दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। राजधानी में प्याज 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। यह मौजूदा औसत खुदरा कीमत से करीब 36 फीसदी कम है। दिल्ली के कई इलाकों में प्याज की कीमत 70 रुपये प्रति किलो से अधिक पहुंच चुकी है। प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार महाराष्ट्र से प्याज का स्टॉक दिल्ली मंगा रही है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार; दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर ACB के स्पेशल जज को प्रभावित करने की कोशिश के मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उसे IPC की धारा 170, 189 और 507 के तहत दोषी माना है। मामला उस समय का है जब सुकेश न्यायिक हिरासत में था। आरोप है कि उसने जेल में तैनात कांस्टेबल मनजीत के मोबाइल फोन तक पहुंच हासिल की और उसका इस्तेमाल करते हुए खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताकर ACB के स्पेशल जज को प्रभावित करने की कोशिश की। (पढ़े पूरी खबर)

एक लाख के कैंसर इंजेक्शन में निकला सिर्फ पानी: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच की जांच में कैंसर की नकली दवाओं की कथित कालाबाजारी का गंभीर मामला सामने आया है। जांच के मुताबिक, मरीजों को करीब 1 लाख रुपये में बेचे जा रहे एवालुमैब इंजेक्शन में कैंसर से लड़ने वाला मूल तत्व मौजूद ही नहीं था। बताया गया है कि इंजेक्शन में सिर्फ पानी भरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, दवा बनाने वाली कंपनी के जरिए इन इंजेक्शनों के सैंपल की जांच जर्मनी की मर्क लैब में कराई गई। जांच में कथित तौर पर पता चला कि इंजेक्शन में कैंसर के इलाज के लिए जरूरी मूल इंग्रीडिएंट की मात्रा शून्य थी। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर: दिल्ली में जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं तैयार की गई हैं। इन परियोजनाओं पर भारी निवेश का प्रस्ताव है। इसका सबसे ज्यादा फायदा पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के लाखों लोगों को मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत वजीराबाद कमांड एरिया में नया वाटर नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही मौजूदा अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) की व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। जलापूर्ति ढांचे को मजबूत करने के साथ क्षेत्र में 2.15 लाख नए मीटर वाले पानी के कनेक्शन देने की तैयारी है। (पढ़े पूरी खबर)

अंकित शर्मा हत्याकांड: 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी अंकित शर्मा (Ankit Sharma) की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) ने अब दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) का रुख किया है। उन्होंने कड़कड़डूमा कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। ताहिर हुसैन ने अपनी याचिका में दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा, दोनों को चुनौती दी है। उनकी अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट अगले सप्ताह सुनवाई कर सकता है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली रेस क्लब को बड़ा झटका: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने दिल्ली रेस क्लब (Delhi Race Club) की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से जारी बेदखली आदेश पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई थी। अदालत ने क्लब को जारी 15 दिन के खाली करने के नोटिस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। एस्टेट ऑफिसर ने पब्लिक प्रीमिसेस (गैर-कानूनी कब्जाधारियों की बेदखली) एक्ट के तहत दिल्ली रेस क्लब को परिसर खाली करने का आदेश दिया था। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में जलभराव पर NDMC चेयरमैन: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव की समस्या से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने कहा कि मैं NDMC इलाके के उन सभी लोगों से तहे दिल से माफी मांगता हूं, जिन्हें 25 अगस्त 2026 को जल-जमाव की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा. (पढ़े पूरी खबर)

समय पर मतभेद न सुलझे तो ‘बैटर हाफ’ से ‘बिटर हाफ’ : दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने पति-पत्नी के रिश्ते और वैवाहिक विवादों को लेकर अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि शादी की संस्था काफी नाजुक होती है और पति-पत्नी के बीच विवाद समय पर नहीं सुलझे तो रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती जाती है। अदालत ने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता इंसानों के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक हो सकता है, लेकिन जब शादी में कुछ गलत हो जाता है तो यही रिश्ता सबसे खराब रिश्तों में बदल सकता है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m