चंडीगढ़। पंजाब सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन तथा NRI मामलों के मंत्री संजीव अरोड़ा ने 21 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी से भेंट कर पंजाब के एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए तत्काल सहयोग का अनुरोध किया था। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से जालंधर में केंद्रित खेल सामग्री उद्योग पर जोर दिया।
संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब का खेल सामग्री उद्योग निर्यात की अपार संभावनाओं से युक्त है, किंतु इसे प्रौद्योगिकी उन्नयन, उत्पाद विकास, परीक्षण सुविधाओं तथा वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुपालन जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जालंधर में प्रोसैस-कम-प्रोडक्ट डिवैल्पमैंट सेंटर (PPDC), मेरठ के अंतर्गत एक टैक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर (टीईसी) की स्थापना को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया। यह प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा आवश्यक अवसंरचना उपलब्ध करवाए जाने के बावजूद पिछले 8 महीनों से मंत्रालय में लंबित था।
इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय ने 18 दिसंबर को प्रधान निदेशक आदित्य प्रकाश शर्मा के माध्यम से एक आधिकारिक पत्र जारी किया, जिसमें जालंधर स्थित सरकारी चमड़ा एवं फुटवियर प्रौद्योगिकी संस्थान में स्वीकृत टैक्नोलॉजी एक्सटैंशन सेंटर की स्थापना के लिए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से खेल प्रौद्योगिकी विस्तार केंद्र की मंजूरी लेते मंत्री संजीव अरोड़ा। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर तथा लीज डीड के निष्पादन का आह्वान किया गया।

यह स्वीकृति हब एवं स्पोक मॉडल के अंतर्गत दी गई है, जिसमें टीईसी को पीपीडीसी, मेरठ द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। समझौता ज्ञापन पर 5 जनवरी को जालंधर में हस्ताक्षर किए जाने प्रस्तावित हैं।
इस फैसले का स्वागत करते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा ने केंद्रीय एमएसएमई मंत्री का समयोचित हस्तक्षेप के लिए आभार जताया और कहा कि यह टैक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर पंजाब के खेल सामग्री उद्योग के लिए एक गेम चेंजर सिद्ध होगा, जिससे प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी, गुणवत्ता मानकों में सुधार होगा और निर्यात को नया प्रोत्साहन मिलेगा। केंद्र के शीघ्र संचालन के लिए पंजाब सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
- भाजपा पार्षद पति के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज, 15 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़िता ने दबाव और केस वापस लेने की धमकी देने का लगाया आरोप
- VIDEO : गन के साथ रील बनाकर हीरोपंती दिखाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस की गिरफ्त में आते ही बोला- गलती हो गई, ऐसे रील न बनाएं
- साइकिल से भारत यात्रा पर निकली आशा मालवीय: धार के पीथमपुर में हुआ स्वागत, 7500 KM का करेगी सफर
- वृंदावन के नवनिर्मित होटल में लगी आग, बच्ची सहित महिला घायल, क्रेन से निकाले फंसे लोग
- आदिवासी फैक्ट्री कर्मी की हत्या : पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, फैक्ट्री प्रबंधन के रवैये पर कांग्रेस ने जाहिर की नाराजगी, पीसीसी चीफ बैज ने मृतक के परिजनों से की चर्चा


