चंडीगढ़। साल के पहले दिन की शुरुआत पंजाब में झमाझम बारिश के साथ हुई है। भारी बरसात ने लोगों को तर कर दिया है। कहा जा रहा है कि आने वाले एक-दो दिन और बारिश की संभावना जताई जा रही है। भारी बारिश के कारण कोहरे से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है।
जालंधर और चंडीगढ़ सहित कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक पंजाब के कई हिस्सों में घने कोहरे और कोल्ड वेव को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके बीच आज 1 जनवरी को बारिश के कारण लोगों घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए।।सुबह से हो रही बारिश के कारण मौसम और भी अधिक ठंडा हो गया है।

बारिश के कारण कोहरा और अधिक घना हो गया है, जिसके कारण विजिबिलिटी का स्तर और भी अधिक कम हो गया है। आने वाले दिनों में कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट भी दिया गया है। विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एस.ए.एस. नगर में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
- पंजाब में बड़ा फेरबदल, डिप्टी कमिश्नर और SSP के हुए तबादले
- आकाशीय बिजली का कहर, शेरघाटी में तीन मासूमों की दर्दनाक मौत, चश्मदीद दोस्त ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
- Sriganganagar के बॉर्डर पर अलर्ट: रात में DJ, रोशनी और शाम 7 के बाद घर से निकलने पर लगी पाबंदी, प्रशासन ने जारी किया सख्त फरमान
- पानीपत पुलिस की बड़ी सफलता, 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के 41 गुम मोबाइल फोन बरामद
- लक्ष्मीसागर अपार्टमेंट अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 3, इलाज के दौरान नाबालिग लड़की ने तोड़ा दम …

