शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस (IAS) नियाज खान इस बार भी अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में है। लीक से हटकर विषय पर प्रतिक्रिया देने और ज्वलंत मुद्दे को उठाने वाले नियाज खान इस बार ब्राम्ह्ण आरक्षण को लेकर चर्चा में है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट कर ब्राह्मणों को भी आरक्षण दिए जाने की वकालत की है।
सोशल मीडिया X पर नियाज खान ने लिखा- ब्राह्मण सनातन धर्म के हजारों सालों से संरक्षक रहे हैं, इसलिए इनका सर्वांगीण विकास आवश्यक है। ब्राह्मण को आबादी अनुसार आरक्षण दिया जाना चाहिए। नियाज खान ने कहा- हर योजनाओं में भी आरक्षण मिले, ब्राह्मण मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। धर्म और आध्यात्म मजबूत होगा, आरक्षण देने पर गंभीरता से विचार जरूरी है।
बता दें कि नियाज खान अपनी किताबों ब्राम्ह्ण द ग्रेट को लेकर चर्चा में रहे है। इसी तरह वे मुसलमानों को शाकाहार अपनाने की सलाह भी दे चुके हैं।
खौफनाक कदमः नर्स ने ऑन कैमरा कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश, इन पर लगाए गंभीर आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


