शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ओसाफ अली खान ने छात्रा को शादी का झांसा देकर फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, पीड़िता शाहपुरा क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी ओसाफ अली छात्रा की एक स्कूल फ्रेंड से मिलता-जुलता था और अक्सर स्कूल के पास आता रहता था। इसी दोस्ती के जरिए उसने पीड़िता से पहचान बनाई। ओसाफ ने छात्रा को घुमाने के बहाने बाहर बुलाया और कार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने घटना का अश्लील वीडियो बना लिया। शादी का वादा करके उसने छात्रा के साथ संबंध बनाए रखे, लेकिन बाद में जब छात्रा ने शादी की बात की तो आरोपी ने कहा कि शादी के लिए तुम्हें अपना धर्म बदलना होगा।
READ MORE: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगीः टेलीग्राम ग्रुप के जरिए 77 साल के बुजुर्ग को बनाया शिकार, वेबसाइट ‘लैंडप्राइम’ से कराया था रजिस्ट्रेशन
जब छात्रा ने विरोध किया तो ओसाफ ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने छात्रा से पैसे ऐंठे और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता ने परिवार को सब कुछ बताया, जिसके बाद परिवार ने कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी ओसाफ अली खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म), 351(2) (आपराधिक धमकी), 308 (ब्लैकमेल), POCSO एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


