मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में क्रूरता की सारी हदें पार करने का अमानवीय मामला सामने आया है। गाय से दूध मिलता रहे इसके लिये दुधारू गाय के मृत बछड़े का सिर काटकर गौशाला की दीवार पर टांग दिया। मामला सामने आने के बाद बजरंग दल ने बवाल काटा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है।

दरअसल घटना टीकमगढ़ शहर के बैकुंठी मोहल्ले की है, जहां सतेन्द्र यादव गाय और भैंस पाले हुए है। दूध बेचने का व्यवसाय करता है। कुछ दिन पहले दूध देने वाली गाय का बछड़ा मर गया। गाय ने बिना बछड़े के दूध देना बंद कर दिया, जिसके बाद गाय मालिक सतेंद्र यादव ने यह अमानवीय कृत्य करते हुए मृत बछड़े का सिर काटकर गौशाला में टांग दिया, जिसे देख गाय दूध देने लगी।

जब इस बात की भनक पड़ोस के कुछ लोगों को लगी तो उन्होंने इसकी बजरंग दल के लोगों को दे दी। जिसके बाद बजरंगियों ने सतेन्द्र यादव के घर पहुंचकर ना केवल हंगामा खड़ा कर दिया, बल्कि बछड़े का सिर रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोषी पर कड़ी कार्यवाही के आश्वासन के बाद बजरंगियो का गुस्सा शांत हुआ और जाम खोला। कोतवाली पुलिस ने सतेन्द्र यादव पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की बात कही है। गाय को गौशाला भिजवा दिया गया है।

बजरंग दल के कार्यकर्ता
नीलेश उटमालिया, जिला संयोजक- बजरंग दल
वृजेन्द्र घोष, थाना प्रभारी कोतवाली

वाईट-1-
वाईट-2- टीकमगढ़)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m