T20 World Cup 2026 Warm-up Matches Schedule: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले जाने वाले वॉर्म-अप मुकाबलों के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि उससे पहले 2 से 6 फरवरी के बीच कुल 16 अभ्यास मैच खेले जाएंगे। इन मुकाबलों की मेजबानी भारत और श्रीलंका के विभिन्न शहरों में की जाएगी।
बता दें कि आईसीसी ने न सिर्फ वॉर्म-अप मैचों की तारीख, समय और वेन्यू की घोषणा की है, बल्कि इनके टीवी और डिजिटल ब्रॉडकास्ट डिटेल्स भी साझा कर दिए हैं, जिससे क्रिकेट फैंस को मुकाबले देखने में कोई परेशानी न हो।
भारत और श्रीलंका में होंगे वॉर्म-अप मुकाबले
भारत में वॉर्म-अप मैच बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो मैदानों पर खेले जाएंगे। इसके अलावा नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम को भी मुकाबलों की मेजबानी सौंपी गई है।
वहीं श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ये मुकाबले SSC क्रिकेट ग्राउंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर आयोजित किए जाएंगे।
भारत और पाकिस्तान की किससे होगी भिड़ंत?
टीम इंडिया वॉर्म-अप के तहत सिर्फ एक मुकाबला खेलेगी। भारत 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मैदान पर उतरेगा। पाकिस्तान टीम भी 4 फरवरी को ही अपना अभ्यास मैच खेलेगी। पाकिस्तान की भिड़ंत आयरलैंड से होगी, यह मुकाबला SSC क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में खेला जाएगा।
2 फरवरी
- अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड – BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु (3:00 PM IST)
- USA बनाम इंडिया ‘A’ – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (5:00 PM IST)
- कनाडा बनाम इटली – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (7:00 PM IST)
3 फरवरी
- ओमान बनाम श्रीलंका ‘A’ – कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड (1:00 PM IST)
- नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (3:00 PM IST)
- नेपाल बनाम UAE – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (5:00 PM IST)
4 फरवरी
- स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया – BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2, बेंगलुरु (1:00 PM IST)
- अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज – BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1, बेंगलुरु (3:00 PM IST)
- पाकिस्तान बनाम आयरलैंड – SSC क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो (5:00 PM IST)
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (7:00 PM IST)
5 फरवरी
- जिम्बाब्वे बनाम ओमान – कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड (11:00 AM IST)
- नेपाल बनाम कनाडा – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (1:00 PM IST)
- ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (5:00 PM IST)
- न्यूजीलैंड बनाम USA – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (7:00 PM IST)
6 फरवरी
- इटली बनाम UAE – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (3:00 PM IST)
- इंडिया ‘A’ बनाम नामीबिया – BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु (5:00 PM IST)
भारत में कैसे देखें वॉर्म-अप मैच LIVE?
भारत में भारत बनाम साउथ अफ्रीका वॉर्म-अप मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं इस मैच सहित कई अन्य वॉर्म-अप मुकाबलों की LIVE स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

