बरेली. हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने ईंट से हमला कर दादा को बड़ी बेरहमी से मौत की नींद सुला दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- जमकर छलका जामः मात्र 10 महीने में 457 करोड़ की शराब पी गए लोग, UP के इस जिले में टूट गया शराब बिक्री का रिकार्ड
बता दें कि पूरी घटना शाहगढ़ मोहल्ले की है. जहां चचेरे भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद होता देख 85 वर्षीय दादा मुन्नालाल दोनों को शांत कराने के लिए पहुंचे. इस दौरान राजू ने नशे में दादा के पेट में हमला कर दिया. जिसके बाद मुन्नालाल बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े. घटना के बाद तत्काल परिजन वृद्ध को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें- UP का ‘मुर्दा’ सिस्टम! सरकारी रिकार्ड में अधिकारियों ने युवक को घोषित किया मृत, अब दफ्तरों के चक्कर काटकर दे रहा जिंदा होने का सबूत
वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस ने नशे के हालत में आरोपी पोते के गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


