गाजियाबाद. भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार देर रात 2 बजे एक साथ 3 नाबालिग बहनों ने आत्महत्या कर ली. सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड किया है. इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. ये तीनों बहनें रोजमर्रा के सारे काम एक साथ करती थी. तीनों एक गेम ऐप की आदि हो चुकी थीं. जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय, 14 वर्षीय और 12 वर्षीय बच्चियों ने बिल्डिंग से छलांग लगाई है. फिलहाल पुलिस खुदकुशी का असल कारण जानने में जुटी है.
बता दें कि ये घटना टीलामोड़ थानक्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि चेतन कुमार की तीन बेटियां हैं. तीनों ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया. चेतन कुमार पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे. तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी. पुलिस के अनुसार तीनों बहने पिछले कुछ महीने से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं. कोरोना के बाद से तीनों पढ़ाई भी छोड़ चुकी थीं.
इसे भी पढ़ें : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का करते हैं और तीन साल से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं. फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सुसाइड के असली कारणों का पता जल्द ही लगाया जाएगा. तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है. मोबाइल कब्जे में लेकर तफ्तीश की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


