कन्नौज. हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां बेटे ने प्रॉपर्टी के लालच में अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- तलाक..तलाक..तलाक… मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, घर से धक्के मार कर निकाला बाहर, मुकदमा दर्ज
बता दें कि घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर पनवारा का है. जहां रहने वाले सौरभ पाल अपने पिता नरेंद्र पाल (50) पर संपत्ति उसके नाम करने का दबाव बना रहा था. इतना ही नहीं ऑटो की किस्त देने के लिए 10 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था. आए दिन दोनों के बीच संपत्ति औऱ पैसों को लेकर विवाद होता था. इन सबके बीच एक दिन बेटे सौरभ ने पिता को गोली मार दी.
इसे भी पढ़ें- रात 2 बजे, तीन बहनें… बिल्डिंग से छलांग लगाकर 3 बहनों ने एक साथ दे दी जान, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े तार, खौफनाक कदम की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
वहीं घटना के बाद परिवार के लोग नरेंद्र पाल (50) को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी में सौरभ जाता दिखाई दिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश कर हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या करने की बात कबूल ली.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


