अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. मुगलसराय-कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में चोर-उचक्के की बढ़ती संख्या पुलिस के सरदर्द बनती जा रही है. वहीं घटना के बाद भुक्तभोगी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. ताजा मामला बुधवार का है जहां नगर के काली मंदिर के आसपास लगे कटे फटे नोट की दुकान से सवा लाख रुपये से भरे बैग पर उचक्के ने हाथ साफ कर दिया.

इसे भी पढ़ें- ‘हर तरह के नशे के खिलाफ सरकार को…’,UP में कैंसर के बढ़ते केस पर अखिलेश यादव ने जताई चिंता, सरकार से कर दी बड़ी मांग

घटना उस वक्त घटी जब व्यवसायी विश्वास जायसवाल सुबह अपना दुकान खोलने काउंटर के पास पहुचा और काउंटर पर रुपयों से भरा बैग रख कर काउंटर खोलने लगा. इसी बीच एक नाबालिग उचक्का लाल हुडी पहने हुए आया और बैग लेकर आराम से चलते बना. जब व्यापारी ने अपना बैग काउंटर पर नहीं पाया तो पुलिस को सूचना दी और उचक्के की तलाश में जुट गया.

इसे भी पढ़ें- लाल बना जिंदगी का कालः बेटे ने गोली मारकर पिता को सुलाई मौत की नींद, जानिए पूत से ‘कपूत’ बनने की पूरी कहानी

दरअसल, नगर में अतिव्यस्ततम इलाका रेलवे स्टेशन गेट के सामने काली मंदिर के सामने से कस्बा चौकी की पिकेट जब से हटाई गई है चोर उचक्के ही नहीं बल्कि मारपीट की घटनाएं आम हो गई है. अवांछनीय तत्वों में पुलिस का भय समाप्त हो चुका है.