अमरोहा. हत्या की एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है. जहां महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘हर तरह के नशे के खिलाफ सरकार को…’,UP में कैंसर के बढ़ते केस पर अखिलेश यादव ने जताई चिंता, सरकार से कर दी बड़ी मांग

बता दें कि पूरा मामला पचोकरा गांव का है. जहां रहने वाली एक महिला दावत में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान एक युवक ने उसे रास्ते में रोका और चाकू से कई बार हमला किया. घटना में महिला की मौके पर ही जान चली गई. वहीं वारदात को अंजाम देने का बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- कानून का मजाक बना रखा है! बेखौफ होकर चोर-उचक्के दे रहे वारदातों को अंजाम, व्यापारी का पैसों से भरा बैग ले उड़ा शातिर

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान गांव के लोग आरोपी के घर की ओर जाने लगे. लोगों के आरोपी के घर जाता देख पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया. ऐसे में माहौल को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल मंगाया और लोगों को शांत कराया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की बात कह रही है.