Rinku Singh MP Priya Saroj Wedding. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) और सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) जल्द ही शादी (marriage) के बंधन में बंधने जा रहे हैं. टीम इंडिया के धाकड़ फिनिशर रिंकू सिंह और जौनपुर के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं. दोनों की रिंग सेरेमनी (Ring ceremony) 8 जून को लखनऊ के एक बड़े होटल में हुई थी. दोनों की शादी को लेकर रिंकू सिंह के भाई का बयान सामने आया है. उनके भाई का कहना है कि जून में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी होगी, जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है.
कौन हैं रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया?
रिंकू सिंह के फैंस के लिए उनकी मंगेतर प्रिया नया नाम हैं. वो 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं. खास बात ये है कि प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने पढ़ाई पूरी की है. लोकसभी चुनाव में प्रिया सरोज ने बीजेपी नेता बीपी सरोज को मात दी थी. प्रिया के पिता तूफानी सरोज भी राजनीती में सक्रिय रहे हैं.
रिंकू सिंह का करियर
रिंकू सिंह ने भारत के लिए अब तक 40 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 61 रन बनाए हैं. इसके अलावा 2 वनडे मैच खेलते हुए उन्होंने 55 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह कई मैच अपने दम पर टीम को जिता चुके हैं. मैदान में गेदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले रिंकू सिंह सपा सांसद प्रिया सरोज के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए हैं.
प्रिया के पिता राजनीति में बड़ा नाम
प्रिया सरोज के पिता मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार (1999, 2004 और 2009) सांसद रहे चुके हैं. अब उनकी बेटी इसी सीट से सांसद हैं. प्रिया का जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में इस युवा चेहरे पर दांव खेला था, जो सटीक बैठा और प्रिया ने सबसे युवा महिला सांसद बनकर इतिहास रचा था.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


