नई दिल्ली: परिवार के साथ हवाई जहाज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी डायल (DIAL) ने परिवारों के लिए ‘फैमिली एट डीईएल’ नाम से एक नई और खास सेवा की शुरुआत की है। इस नई सुविधा के तहत परिवारों के लिए विशेष प्रवेश द्वार, अलग चेक-इन काउंटर और सुरक्षा जांच की विशेष व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों, बुजुर्गों और परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों के सफर को आसान, सुविधाजनक और तनावमुक्त बनाना है।
दिल्ली एयरपोर्ट से हर दिन हजारों यात्री घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में परिवारों को अक्सर चेक-इन और सुरक्षा जांच के दौरान लंबा इंतजार करना पड़ता था। डायल की इस पहल से अब परिवारों को कम समय में और सुगम तरीके से अपनी यात्रा पूरी करने में मदद मिलेगी। डायल का कहना है कि यह सुविधा यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक नई और अनूठी पहल है।
यात्रियों को मिलेगी राहत
डायल के मुताबिक, यह कार्यक्रम परिवारों की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि हवाई यात्रा के हर चरण एयरपोर्ट एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक को सरल बनाया जा सके और समग्र यात्री अनुभव को बेहतर किया जा सके।
‘फैमिली एट डीईएल’ के तहत मिलेंगी ये सुविधाएं
परिवारों के लिए विशेष प्रवेश द्वार, अलग से फैमिली चेक-इन काउंटर, प्राथमिक (प्रायोरिटी) सुरक्षा जांच लेन, फूड कोर्ट में परिवारों के लिए निर्धारित बैठने की जगह, बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार मैन्यू (किड्स फ्रेंडली फूड)
इन्हें माना जाएगा परिवार
डायल (DIAL) के मुताबिक, हवाई अड्डे पर साथ सफर करने वाले पति-पत्नी और उनके बच्चे एक परिवार माने जाएंगे। इसके अलावा पिता और पुत्र/पुत्री, मां और पुत्र/पुत्री को भी परिवार की श्रेणी में शामिल किया गया है। वहीं, पति-पत्नी या नवदंपति भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि ‘फैमिली एट डीईएल’ एक समावेशी और संवेदनशील एयरपोर्ट बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम परिवारों की विशिष्ट आवश्यकताओं को समझते हैं और इसी सोच के साथ इस पहल को तैयार किया गया है।’ इस पहल के तहत परिवारों को विशेष प्रवेश द्वार, फैमिली चेक-इन काउंटर, प्राथमिक सुरक्षा जांच लेन, फूड कोर्ट में निर्धारित बैठने की जगह और बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार मैन्यू जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
घरेलू उड़ान में है यह सुविधा
डायल (DIAL) द्वारा शुरू की गई ‘फैमिली एट डीईएल’ सुविधा अब टर्मिनल-1, टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 में घरेलू प्रस्थान (डोमेस्टिक डिपार्चर) के लिए उपलब्ध करा दी गई है। इस पहल के तहत परिवारों को समर्पित प्रवेश द्वार, प्राथमिक सुरक्षा जांच क्षेत्र और कई परिवार-अनुकूल सुविधाएं मिलेंगी, जिससे टर्मिनलों के भीतर निर्बाध और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। डायल का उद्देश्य है कि परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर किसी तरह की असुविधा या तनाव का सामना न करना पड़े।
अक्सर छोटे बच्चों या बुजुर्गों के साथ यात्रा करते समय लंबी कतारें, सुरक्षा जांच और भीड़ परिवारों के लिए परेशानी का कारण बनती हैं। डायल का कहना है कि ‘फैमिली एट डीईएल’ के जरिए अब ऐसी समस्याओं को काफी हद तक दूर किया जाएगा और परिवारों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा। डायल के अनुसार, यह सुविधा यात्रियों को केंद्र में रखकर तैयार की गई है, ताकि हवाई यात्रा को सभी के लिए सरल और मानवीय बनाया जा सके। खासतौर पर बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सफर करने वाले परिवारों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस गेट से मिलेगा प्रवेश
• टर्मिनल 1: गेट 4B और 4C
• टर्मिनल 2: गेट 4B
• टर्मिनल 3: गेट 3A और 3B
‘फैमिली एट डीईएल’ में परिवारों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं
विशेष प्रवेश द्वार, अलग चेक-इन काउंटर और प्राथमिक सुरक्षा जांच लेन
जरूरत पड़ने पर बोर्डिंग गेट तक बग्गी सेवा
निशुल्क बेबी स्ट्रोलर और बेबी केयर रूम की सुविधा
शारीरिक रूप से असमर्थ यात्रियों के लिए विशेष शौचालय
फूड कोर्ट में परिवारों के लिए निर्धारित बैठने की जगह
सहायता के लिए प्रशिक्षित फैमिली असिस्टेंट कर्मियों की तैनाती
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


