विकास कुमार, सहरसा। जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी दियारा के कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां बेलवाड़ा पंचायत के फरेवा मुसहरी में चार जिगरी दोस्तों ने एक साथ कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिसमें तीन युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं एक युवक की स्थिति बेहद ही नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी मुताबिक फरेवा मुसहरी के रहने वाले अर्जुन सदा के 20 वर्षीय पुत्र राजा कुमार, मांगनी सदा के 18 वर्षीय पुत्र सन्नी देवल कुमार, कुजली उर्फ संजय सदा के 16 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार एवं भोला सदा के 14 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार हमेशा एक साथ रहकर गांव-घर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य का काम करते थे।
इसी कड़ी में कल शनिवार चारों युवकों ने एक खाद्य की दुकान में जाकर फेराडॉन नामक कीटनाशक दवा खरीद कर गांव से ही कुछ दूरी पर एक बहियार में जाकर मक्का खेत की आड़ पर बैठकर चारों युवकों ने बारी-बारी से कीटनाशक दवा पी लिया। गांव में जैसे ही कीटनाशक दवा खाने की सूचना मिली, वैसे ही पूरे इलाके में हाहाकार मच गया, जिसके बाद सभी युवकों को खगड़िया ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान राजा कुमार, मुरारी कुमार और सन्निदेवल कुमार की मौत हो गई। जबकि सनोज कुमार का अभी भी इलाज चल रहा है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही कनरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। जांच-पड़ताल के दौरान घटनास्थल का मुआयना किया गया, जहां चारों के द्वारा इस्तेमाल की गई कीटनाशक दवाओं का सैंपल और प्लास्टिक का ग्लास मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


