बठिंडा : बठिंडा से बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार पुलिस ने 400 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्यवाही जेल में बंद दो किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को बठिंडा में किसान संगठनों ने डीसी कार्यालय की तरफ कूच किए जाने के बाद की गई है।
इस दौरान प्रशासन ने मार्च को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर बैरीकेट लगाए थे। बड़ी संख्या में इस दौरान किसान नजर आए।
किसानों के कूच के दौरान बड़ी संख्या मे किसानों ने धावा बोला था। पुलिस ने किसानों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। पुलिस कार्रवाई से नाराज किसानों ने बठिंडा–चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगा दिया।

इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। इस दौरान कई घंटों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। यही कारण है कि इस मामले को लेकर झड़प के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए करीब 400 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
- CG Weather Report : गर्मी का तांडव शुरू… राजनांदगांव में 43 डिग्री पहुंचा पारा, कुछ इलाकों में हीटवेव का अलर्ट
- शपथ के बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संभाली कमान, CM साय ने दी बधाई, कहा– आपके नेतृत्व में सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा राज्य
- बेमौसम बारिश और ओलों की मार झेल रहे किसानों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद के नियमों में दी ढील
- मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर: 16 जिलों में लू का अलर्ट, मौसम केंद्र ने जारी की चेतावनी; नौगांव सबसे गर्म, पारा 42.4 डिग्री पहुंचा
- जन सुराज का मिशन कायाकल्प, जानें कहां से शुरू होगा प्रशांत किशोर का नया मास्टरप्लान?

