UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली जारी है. कभी ठंड तो कभी तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है. लगातार बदलते मौसम से लोगों को सर्दी जुकाम का सामना करना पड़ रहा है. भोर और रात में अब भी सर्द हवाओं का पहरा है. कोहरे अब भी राज्य के कई क्षेत्र को घेरे हुए हैं. वहीं सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो तराई और मैदानी इलाकों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है. विभाग के मुताबिक, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली और पीलीभीत समेत आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 9 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

इसके अलावा बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, आजमगढ़, मऊ, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और शाहजहांपुर में भी कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.