UP Budget Session 2026. उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. सुबह 11 बजे दोनों सदनों में राज्यपाल का अभिभाषण होगा. 10 फरवरी को सदन में शोक प्रस्ताव रखा जाएगा. 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट (UP Budget 2026-27) विधानसभा में पेश करेंगे.

बजट का आकार करीब 9 लाख करोड़ होने की संभावना है. विधानसभा का बजट सत्र (UP Budget Session 2026) 20 फरवरी तक प्रस्तावित है. विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से सफल संचालन का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विपक्ष से जन मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा का आग्रह किया. विशेष सत्र में कई अध्यादेश पेश किए जाने की भी संभावना है. वहीं सत्र को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. साथ ही सत्र की अवधि के दौरान राजधानी में यातायात से संबंधित कुछ बदलाव किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : UP WEATHER TODAY : मौसम की आंख मिचौली जारी, कभी ठंड तो कभी तेज धूप, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

बता दें कि सत्र (UP Budget Session 2026) शुरू होने की पूर्व संध्या, रविवार को विधान भवन, लखनऊ में विधानसभा सत्र के सुचारु संचालन के संबंध में आहूत सर्वदलीय बैठक आहूत की गई थी. जिसमें स्पीकर सतीश महाना, सीएम योगी, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप संवाद, सहमति और सहयोग के माध्यम से सदन के प्रभावी संचालन पर विचार-विमर्श किया गया.