Bihar Crime: बिहार के नवादा में सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान सुभाष कुमार (25) के रूप में हुई है, जो अपनी माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना गुरुवार (5 फरवरी) रात की है, जबकि पूरा मामला पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में मातम छाया हुआ है।
सुभाष कुमार की उसके घर से 300 मीटर दूर खेत के पास गमछे से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की गई थी। इस घटना में नाबालिग समेत कई आरोपियों के शामिल होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अपराधियों की पहचान व धरपकड़ के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने में जुट गई।
एसपी अभिनव धीमान के निर्देश में जांच टीम ने नाबालिग समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर सुभाष की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। इसमें से एक नाबालिग ने खुद को बचाने के लिए चोट का बहाना बनाकर खुदक को सदर अस्पताल में भर्ती करा लिया था, पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार, दिनेश कुमार और दिनेश यादव शामिल हैं। वहीं, दो नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


