मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में विश्व बैंक सहायतित उत्तराखण्ड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) की उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक ली. इस बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई. मुख्य सचिव ने यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रोजेक्ट्स की धीमी गति पर नाराजगी भी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में तेजी लाए जाने के लिए इनकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए.
मुख्य सचिव ने योजना के तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए जा रहे 45 पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. बताया गया कि 45 में से 31 का कार्य अवार्ड कर दिया गया है. मुख्य सचिव ने बाकि 14 पुलों का कार्य 30 जून, 2026 तक अवार्ड किए जाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा 8 सड़कों के निर्माण कार्य का आवंटन भी शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, बेहतरीन उड़ान और सटीक लैंडिंग ने लोगों को किया हैरान
मुख्य सचिव ने यूएसडीएमए द्वारा विभिन्न स्थानों पर 10 डिजास्टर शेल्टर भी शीघ्र तैयार किए जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि डिजास्टर शेल्टर तैयार किए जाने सहित यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित सभी कार्यों की टाइमलाइन निर्धारित की जाए. उन्होंने एसडीआरएफ की प्रशिक्षण सुविधा और 19 फायर स्टेशनों के निर्माण कार्य में भी तेजी लाए जाने के निर्देश दिए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


