आगरा. हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बड़े भाई ने छोटे भाई पर पत्थर से हमला कर मौत की नींद सुला दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें- क्या सोचा था बच जाओगे! पुलिस ने 2.5 करोड़ का गांजा किया जब्त, जानिए आखिर कहां से आ रही थी नशे की खेप…

बता दें कि पूरा मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र के लंगड़े की चौकी स्थित नगला छिद्दा का है. जहां नशे में 2 भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद बड़े भाई ने पत्थर से छोटे भाई पर हमला कर दिया. हमले में छोटे भाई की मौत हो गई. घटना के अगले दिन जब परिवार के लोग शादी कार्यक्रम से लौटे तो मामले की जानकारी हुई. जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- पति है या पापी! युवक ने 1 हजार रुपए में पत्नी का किया सौदा, 2 युवकों ने बनाया हवस का शिकार, हैरान कर देगा पूरा मामला

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है. मृतक की पहचान 20 वर्षीय अजय के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.