Rajasthan News: राजस्थान की साइबर पुलिस ने एक डेढ़ साल से फरार शातिर अपराधी को पकड़ा है, जिसने खुद को फर्जी IPS अधिकारी बताकर शादी की और लाखों की ठगी की। आरोपी अक्षत राज कोठारी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया।

फर्जी वर्दी में 19 लाख की ठगी
अक्षत राज कोठारी सोशल मीडिया पर खुद को IPS अफसर दिखाकर एक महिला के प्रेम जाल में फंसाया और उससे शादी की। शादी के बाद उसने धोखे से महिला के नाम पर बैंक से 19 लाख रुपये का लोन पास कराया और फिर फरार हो गया। तब से वह पुलिस की नजर में था।
इंदौर में बदलता रहा ठिकाना
साल 2024 से फरार कोठारी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना और पहचान बदल रहा था। राजस्थान पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
कैसे पकड़ा गया?
साइबर थाना के CI हरिओम को विशेष तकनीकी इनपुट मिला। टीम ने आरोपी की डिजिटल पहचान का पता लगाकर इंदौर में उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल समुंदर, महेंद्र सिंह और किशन लाल की टीम शामिल रही। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने IPS बनकर और कितनी महिलाओं या लोगों को ठगा। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा, ताकि इस हाईटेक फ्रॉड के और राज सामने आ सकें।
पढ़ें ये खबरें
- Chardham Yatra 2026 : गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई मां गंगा की भोग विग्रह डोली, भैरों घाटी में होगा रात्रि विश्राम
- दिल्लीवालों को गलत पानी बिल से राहत की तैयारी, DJB बदलने जा रहा मीटर सिस्टम; जानिए नया प्लान
- हांसी में RPS स्कूल के 67 छात्रों ने 10वीं में 90% से अधिक अंक किए हासिल, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत
- सोनिया गांधी के खिलाफ FIR की मांग, कोर्ट का आदेश- एक हफ्ते में पेश करें दलील
- सदाकत आश्रम में कांग्रेस की ‘गांधीगिरी’ क्लास: रिटायर्ड DGP सिखा रहे अहिंसा के गुर, जमीन पर सो रहे नेता
