UP Budget 2026-27. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट (UP Budget 2026-27) विधानसभा में पेश कर दिया है. ये बजट योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम और दसवां बजट है. ये बजट कुल 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ का है. पिछले बजट की तुलना में इस बजट में इस बार करीब 80 हजार करोड़ के अतिरिक्त प्रावधान किए गए हैं. ये बजट वित्तीय वर्ष 2025-2026 से 12.9 प्रतिशत ज्यादा है. इस बजट में पूंजीगत परिव्यय 19.5 प्रतिशत है.

बजट में निवेश, रोजगार, बुनियादी विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस किया गया है. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर भी विशेष ध्यान रखा गया है. लड़कियों के लिए भी सरकार ने कई घोषणाएं की है. बजट में सरकार ने महिलाओं के लिए अलग प्रशिक्षण केंद्र बनाने की घोषणा की है. कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों की क्षमता बढ़ाने का भी ऐलान किया गया है. इतना ही नहीं प्रदेश के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाने की ओर भी सरकार ने ध्यान दिया है. साथ ही प्रदेश में डिजिटल इन्टरप्रन्योरशिप योजना पर कार्य किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : UP Budget 2026-27 LIVE : योगी सरकार का दसवां बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

बजट की मुख्य घोषणाएं-

  • एक जनपद, एक व्यंजन योजना के लिए 75 करोड़
  • AI योजनाओं के लिए 225 करोड़
  • MSME के लिए 3 हजार 822 करोड़
  • अतिरिक्त रनवे के लिए 750 करोड़ आवंटित
  • FDI प्रोत्साहन के लिए 1 हजार करोड़
  • सड़क निर्माण के लिए 34 हजार करोड़
  • सड़क चौड़ीकरण के लिए 3700 करोड़
  • सिंचाई के लिए 18 हजार करोड़
  • नए शहरों के विकास के लिए 3500 करोड़
  • नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति- 22,676 करोड़ की व्यवस्था
  • आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक- 76 प्रतिशत अधिक बजट की व्यवस्था
  • हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग- 5,041 करोड़ रुपये प्रस्तावित
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम- 3,822 करोड़ रुपये की व्यवस्था
  • अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास- 27,103 करोड़ प्रस्तावित
  • चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण- 37,956 करोड़ रुपये प्रस्तावित
  • आयुष सेवा- 2,867 करोड़ रुपये की व्यवस्था

इसे भी पढ़ें : UP Budget 2026-27 : बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने आवास पर की पूजा अर्चना

  • अराजपत्रित श्रेणी के 83,122 पदों पर भर्ती प्रक्रिया
  • किसानों को मुफ्त बिजली आपूर्ति
  • मजदूरों के लिए बनेंगे लेबर अड्डे
  • साइबर सिक्योरिटी के लिए करोड़ों का प्रोजेक्ट
  • विश्व स्तरीय टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा
  • जॉब प्लेसमेंट केंद्र की स्थापना की घोषणा
  • अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के लिए दोगुने से अधिक बजट का प्रस्ताव
  • AI मिशन में बड़े निवेश की तैयारी
  • जेवर को हाईटेक बनाने की ओर सरकार अग्रसर
  • 5 रनवे बनाने का निर्णय
  • अयोध्या, फिरोजाबाद बनेगी स्मार्ट सिटी
  • IT हब बनेगा उत्तर प्रदेश
  • गन्ना किसानों का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा
  • 14 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए 1023 करोड़ रुपये