UP Budget 2026-27. योगी सरकार के बजट को लेकर सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस बजट को विदाई बजट बताया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजत कर अखिलेश ने बजट की कमियां गिनाई. उन्होंने कई सवाल भी उठाए. उन्होंने कहा कि हर साल बजट का आकार बढ़ाया जाता है. लेकिन सरकार इस पैसे को खर्च नहीं कर पा रही है. इसका मतलब ये है कि सरकार में अयोग्य लोग बैठे हैं.

अखिलेश ने प्रेसवार्ता की शुरुआत में एक पहले कहते हुए अपने बात शुरु की. उन्होंने कहा कि जब मुंह खोला तब बुरा बोला. उन्होंने कहा कि ये बजट मौजूदा सरकार की विदाई तय करेगा. उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के हिसाब से उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी लगभग 90 लाख करोड़ रुपये होनी चाहिए, लेकिन वास्तविक आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की ग्रोथ रेट 30 प्रतिशत होनी चाहिए थी, लेकिन कृषि और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों को अपेक्षित प्रोत्साहन नहीं मिल रहा.

इसे भी पढ़ें : UP में 10वां बजट पेश करने वाली पहली सरकार : सीएम योगी बोले- ये बजट 9 सालों के नवनिर्माण की एक नई गाथा है, शासन ने इतने साल में नहीं लगाया कोई नया कर

युवाओं के रोजगार को लेकर अखिलेश ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर की 92 लाख इकाइयों में से लगभग 82 लाख पंजीकृत ही नहीं हैं. नीतिगत ढील का सबसे ज्यादा असर इसी क्षेत्र पर पड़ेगा और युवाओं को रोजगार देने में सरकार विफल है. स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी अखिलेश ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिलों में गलत दवाएं दी जा रही हैं. दवा घोटालों के मामले सामने आ रहे हैं.