संभल. चंदौसी के सेंट्रल वेयर हाउस पर CBI ने छापा मारा है. डिपो मैनेजर सहित 3 क्वॉलिटी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि इन तीनों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है. अनाज रखने के एवज में राइस मिलर्स से रिश्वत लेने के मामले में ये कार्रवाई की गई है. 16 घंटे से वेयर हाउस के अंदर पूछताछ जारी है.
जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम बुधवार देर रात सेंट्रल वेयरहाउस पहुंची. टीम ने पूरी रात वेयरहाउस के अंदर दस्तावेजों की जांच की. इसके साथ ही, वहां रखे माल की भी जांच की जा रही है. सीबीआई अधिकारी अलग-अलग कमरों में पकड़े गए सभी मैनेजरों से पूछताछ कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : राज्यसभा में गूंजी चंदौली के लिए पशु चिकित्सा महाविद्यालय की मांग, सांसद दर्शना सिंह की पहल से पूर्वांचल को नई उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये कार्रवाई गुन्नौर तहसील क्षेत्र के एक राइस मिल मालिक की शिकायत पर की गई है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि डिपो मैनेजर और क्वॉलिटी मैनेजर मानकों पर खरा न उतरने या खराब माल होने पर भी रिश्वत लेकर भंडारण कर देते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


