15 February History : भारतीय और विश्व के इतिहास में 15 फरवरी की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है. आज ही के दिन श्रीलंका की राजधानी बदली गई थी. वहीं इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा था. इसके अलावा आज के तारीख पर हुई अन्य घटनाओं को आप नीचे स्क्रोल कर पढ़ सकते हैं.

15 फरवरी का इतिहास
1564 – महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म.
1677 – इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया.
1763 – प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि हुई.
1764 – अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई.
1798 – फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया.
1806 – फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये.
1890 – अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया.
1906 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन.
1909 – एकापुल्को मैक्सिको में फ़्लोरेंस सिनेमागृह में आग से 250 लोगों की मृत्यु.
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ व जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद, ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया. लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी हो गये.
1944 – ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की.
1961 – बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत.
1962 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया. 1965 – मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला.
1967 – भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए.
1976 – मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई.
1982 – श्रीलंका द्वारा राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण.
1988 – ऑस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कुर्त बाल्दीहीम ने नाजी अतीत का आरोप ठुकराते हुए इस्तीफ़ा देने से इन्कार कर दिया.
1989 – सोवियत संघ की आख़िरी सैनिक टुकड़ी अफ़ग़ानिस्तान से वापस.
1991 – ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की.
1995 – ताइवान के रात्रि क्लब में आग लगने से 67 लोग मारे गए.
1999 – परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा.
2000 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया.
2001 – इजरायल में हिंसा, अल सल्वाडोर में भूकम्प से मरने वाले लोगों की संख्या 300 तक पहुँची, इजरायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की, भारत का रूस से टी-90 टैंकों की ख़रीद का समझौता.
2002 – मुशर्रफ़ ने पैंतरा बदला, भारतीय संसद पर हमले को आतंकवादी हमला मानने से इन्कार, अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला.
2003 – एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया. इराक युद्ध के ख़िलाफ़ विश्व के 600 शहरों में लाखों लोग सड़कों पर लामबद्ध हुए.
2005 – ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु.
2006 – पाकिस्तान की कैबिनेट ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ़्टा) स्वीकार किया.
2007 – बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया. इटली के प्रधानमंत्री रोमानो प्रोदी भारत यात्रा पर आए.
2008 – हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न. खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की.
2009 – सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतो में 3.7% की कमी की.
2010- केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिन के अंदर ही सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर ज़िला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफ़आर) के 24 जवानों की हत्या कर दी.
2012 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत.
2017 – इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


