प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई एक्‍सपो का उद्घाटन कर दिया है। वह भारतीय एआई (Sarvam AI) के पवेल‍ियन में पहुंचे हैं। उन्‍होंने व‍िभि‍न्‍न एक्‍सपर्ट से इसके बारे में जानकारी ली है। इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट एक्‍सपो 2026 में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वदेशी Sarvam AI के व‍िभ‍िन्‍न मॉडलों के बारे में जानकारी ली है। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव भी मौजूद रहे। दोनों ने व‍िभ‍िन्‍न पवेल‍ियंस में पहुंचकर एआई के क्षेत्र में क‍िए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

India AI Impact Expo : मेटा के पवेल‍ियन में PM मोदी, क‍िस चश्‍मे की ली जानकारी

India AI Impact Expo में पीएम मोदी मेटा के पवेल‍ियन में पहुंचे। उन्‍होंने वहां मेटा के ग्‍लास (चश्‍मे) की टेक्‍नोलॉजी को समझा। यह स्‍मार्ट ग्‍लास हैं, ज‍िन्‍हें भारत के साथ पूरी दुन‍िया में उपलब्‍ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट एक्‍सपो में ज‍ियो के पवेल‍ियन का भी दौरा क‍िया। वहां उन्‍होंने आकाश अंबानी से म‍िलकर ज‍ियो की ओर से एआई के क्षेत्र में क‍िए जा रहे कामों को जाना। प्रधानमंत्री ने जियो इंटेलिजेंस, जियो संस्कृति AI, जियो आरोग्य AI, जियो शिक्षा और जियो AI होम जैसे मॉडलों को देखा।

PM Modi पहुंचे Jio के पवेल‍ियन, आकाश अंबानी ने द‍िखाई तकनीक

हर छठे इंसान की समस्या सुलझा रहा एआई

नई दिल्ली में इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट शुरू हो गया है। इस बार चर्चा सिर्फ AI के खतरों तक सीमित नहीं है। इस बात पर है कि AI का फायदा गरीब और मध्यम वर्ग तक कैसे पहुंचे। आंकड़े बताते हैं कि एआई दुनिया के हर छठे व्‍यक्‍त‍ि की समस्‍या को सुलझा रहा है। नई तकनीक को अपनाने में भारतीय बहुत आगे हैं। ग्लोबल AI मार्केट 288.8 अरब डॉलर का हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी गतिविधियों पर केंद्रित प्रदर्शनी ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का उद्घाटन किया। इसमें 600 से ज्यादा उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप भाग ले रहे हैं। साथ ही 13 देशों के मंडप भी स्थापित किए गए हैं, जो एआई क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रदर्शनी का उद्घटान करने के बाद इसमें हिस्सा ले रही स्टार्टअप कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी किया। वह विभिन्न स्टॉल गये और प्रदर्शनी में शामिल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों से उनके द्वारा प्रदर्शित उत्पादों के बारे में सवाल पूछे। प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए विभिन्न स्टॉल पर कई मिनट बिताए।

एआई परिवेश को बढ़ावा

यह एक्सपो देश में उभरती एआई परिवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस प्रदर्शनी में वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थान एवं शोध संगठन, केंद्र एवं राज्य सरकारों के प्रतिनिधि और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय साझेदार एक मंच पर इकट्ठा हुए हैं। लगभग 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली यह प्रदर्शनी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप, अकादमिक और अनुसंधान संस्थानों, केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को एक साथ लाती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m