पीयूष जायसवाल, नागदा (उज्जैन)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में सोमवार शाम नागदा-महिदपुर रोड पर रूपेटा गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को सूना कर दिया। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

READ MORE: पत्नी को उठाकर थाने ले गई पुलिस, पीछे-पीछे Police Station पहुंचा पति और ब्लेड से काट लिया खुद का गला; मचा हड़कंप

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर इंदौर जिले के देपालपुर के निवासी आबेद और अनवर सवार थे। दूसरी बाइक पर डाक विभाग के कर्मचारी राहुल गुर्जर सवार थे। दोनों तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

READ MORE: राजधानी से बड़ी खबर: होटल में लगी भीषण आग, शादी समारोह के बीच फटा गैस सिलेंडर

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने 112 इमरजेंसी नंबर पर सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल नागदा के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह हादसा नागदा मंडी थाना क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक जांच में ओवर स्पीडिंग और संभवतः लेन क्रॉसिंग को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m