Delhi Jija slits sister-in-law Throat: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से साली, साड़ी और खौफनाक साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के रोहिणी में महिला बनकर ससुराल पहुंचे जीजा ने साली का गला काट दिया। जीजा ने अपनी फिजियोथेरेपिस्ट साली का गला कटर ब्लेड से काट दिया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान जय प्रकाश यादव के रूप में हुई है। वो नजफगढ़ का रहने वाला है। कोचिंग सेंटर में टीचर है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वो अपने ससुराल वालों से बदला लेना चाहता था. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2025 से आरोपी का अपनी पत्नी और उसके परिवार के साथ विवाद चल रहा था। आरोपी ने बताया कि उसके ससुराल के लोगों ने उसकी मां पर हमला किया था। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने शक से बचने के लिए विग और महिलाओं के कपड़े पहन लिए। इसके बाद वह सेक्टर-24 स्थित एक थेरेपी सेंटर पहुंचा, जहां पीड़िता काम करती थी। इसके बाद कटर ब्लेड से साली का गला काट दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल ले गई। वहां उसका इलाज जारी है और फिलहाल वो बयान देने की स्थिति में नहीं है। इस वारदात के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस ने बिल्डिंग और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आरोपी को पास की एक बिल्डिंग की छत से दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया कटर ब्लेड बरामद कर लिया है। क्राइम सीन को सील कर फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m