राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख व भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की मां को श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

सीएम डॉ मोहन ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख एवं @BJP4MP के पूर्व संगठन महामंत्री, श्री हितानंद शर्मा जी की पूज्य माताजी श्रीमती जनक दुलारी शर्मा जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां सम्पूर्ण जीवन की आधारशिला होती हैं, उनका जाना अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m