लखनऊ. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला ने अपनी 2 बेटियों के सामने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मौत के पीछे की वजह खंगालने में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- जेल या फिर बेल ? शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी से बचने याचिका फाइल कर जो कहा…

बता दें कि पूरा मामला माल क्षेत्र के जलौली गांव का है. जहां रहने वाली सीमा जान देने की बात कहकर घर से निकली थी. हालांकि, गांव में ही रहने वाली महिला की बहन ने समझाकर घर वापस ले आई थी. जिसके कुछ देर बाद महिला शौच का बहाना देकर घर से निकली. मां को जाता देख दोनों बेटियां भी पीछे-पीछे गईं. इस दौरान महिला एक बाग में पहुंची और फांसी लगाने की कोशिश करने लगी.

इसे भी पढ़ें- मौत से दो-दो हाथः पोखरे में जा समाई दूल्हे की कार, मची चीख-पुकार, जानिए फिर कैसे बची 6 लोगों की जान…

वहीं अपनी मां को फांसी लगाता देख बड़ी बेटी दिव्यांशी (10) ने पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की. इस दौरान महिला ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया. ऐसे में दिव्यांशी गांव की ओर दौड़कर गई और लोगों को मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही गांव के लोग तत्काल बाग में पहुंचे. जहां गांव वालों ने पाया कि महिला फंदे से लटकी हुई थी. हालांकि, मृतका के मां ने अपने दामाद पर हत्या कर फंदे में लटकाने का आरोप लगाया है.