कानपुर. हत्या की एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शराब न मिलने से गुस्साए कुछ युवकों ने सेल्समैन और उसके साथी की बेदम पिटाई की. हमले में सेल्समैन के साथ मौत हो गई. घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- फंस गए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद! मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिगों से यौन शोषण की पुष्टि, पीड़ित बोला- अध्ययन के लिए गया था, तभी मेरा…

बता दें कि पूरा मामला बिधनू के भवानीपुर गांव का है. जहां बुधवार आधी रात कुछ युवक देसी शराब की दुकान पर पहुंचे और शराब देने की बात कही. जिस पर सेल्समैन ने दुकान बंद होने का हवाला देकर शराब देने से मना कर दिया. जिसके बाद गुस्साए युवकों ने गाली-गलौज कर पीटने की धमकी दी. वहीं जब कुछ देर बाद सेल्समैन का साथी बाथरूम के लिए बाहर आया तो युवकों ने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें- ‘मैं उसे मार आया हूं…’, सिरफिरे पति ने पत्नी के प्रेमी का किया मर्डर, कहा- जो महिला इस तरह घर से भागेगी उसका यही अंजाम होगा

वहीं साथी को पिटता देख सेल्समैन बचाने के लिए बाहर आय़ा. इस दौरान युवकों ने सेल्समैन की भी जमकर पिटाई की. उसके बाद मोबाइल छीनकर चले गए. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां से गंभीर हालत को देखते हुए हैलट रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उदय सिंह (53) की मौत हो गई. पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.