अमृतसर। पंजाब सरकार के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा अमृतसर के रणजीत एवेन्यू मैदान में तीन दिवसीय रंगला पंजाब उत्सव का भव्य आगाज़ किया गया। इस उत्सव का औपचारिक उद्घाटन पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि इस तीन दिवसीय उत्सव का मुख्य उद्देश्य पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक रहन-सहन और खान-पान को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब उत्सव के माध्यम से पंजाब की विभिन्न सांस्कृतिक झलकियां एक ही मंच पर देखने को मिल रही हैं।
मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब की विरासत को सहेजने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। पर्यटन विभाग ऐसे कार्यक्रमों के जरिए युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का काम कर रहा है। उत्सव के मुख्य आकर्षण की बात करें तो यहां हस्तशिल्प प्रेमियों के लिए एक आकर्षक क्राफ्ट बाजार लगाया गया है, जहाँ पारंपरिक पंजाबी हस्तकला की वस्तुएं उपलब्ध हैं।

पंजाब के लजीज व्यंजनों के लिए लगभग 30 स्टॉल लगाए गए हैं। बच्चों के लिए विशेष झूले और सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल भी मौजूद हैं। गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुतियों के साथ-साथ पंजाब के नामचीन गायक इस उत्सव की शाम को यादगार बनाएंगे।
- मीटिंग में नहीं पहुंचने पर IAS ऑफिसर को प्रोटेम स्पीकर ने किया निलंबित, दो और बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज
- ‘टीम बनो, वरना रिजर्व में बैठा देंगे’; चुनाव से पहले राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं को खुला अल्टीमेटम
- Rajasthan News: PM मोदी के MMC वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, दिया ये जवाब
- महिला को जबरदस्ती पिलाया जहर: पति, जेठ, सास और जेठानी पर गंभीर आरोप, सामने आई चौंकाने वाली वजह
- चोरी का खुलासा : भतीजी निकली मुख्य आरोपी, दोस्त के साथ मिलकर की थी गहनों की चोरी


