शब्बीर अहमद, भोपाल। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिकी हमले में मौत हो गई। इसे लेकर भारत में जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी में भी विरोध जताया गया। भोपाल में जुलूस निकालकर अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
एमपी के भोपाल में ईरानी लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय में आक्रोश है। इसे लेकर भोपाल के करोंद में शिया मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद दुआ की गई। शिया समाज के बड़े धर्म गुरु की शहादत की याद में मजलिस और जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान शिया समुदाय ने इसे शहादत बताया और सड़कों पर अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
ये भी पढ़ें: ‘अरब देशों का इस्लाम से कोई लेना देना नहीं’, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच पूर्व IAS नियाज खान का बड़ा बयान, कहा- अरब सुन्नी मुस्लिम देश अमेरिका की गोद में बैठे हैं इसलिए…
वहीं भोपाल के करोंद क्षेत्र स्थित मस्जिद आले मोहम्मद शिया जामा मस्जिद में आज मजलिस का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 28 फरवरी को ईरान में इज़राइल की ओर से हुए आतंकी हमले में आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत को लेकर आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: ‘…अमेरिका ने बर्बाद कर दिया’, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर राजद का बड़ा बयान, कहा- भारत ने एक अच्छा दोस्त खो दिया
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


