2 March History : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 2 मार्च का दिन भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। राजनीति, खेल, विज्ञान, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाएं आज के दिन दर्ज हैं। आइए जानते हैं 2 मार्च को घटित प्रमुख घटनाओं के बारे में।
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1498: पुर्तगाल के यात्री वास्को डी गामा और उसका बेड़ा भारत की ओर अपनी पहली यात्रा के दौरान मोजाम्बीक द्वीप पहुंचा।
1776: अमेरिकियों ने बोस्टन में ब्रिटिश सैनिकों पर गोलीबारी शुरू की।
1807: अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पारित कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी। दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में यह अहम कदम था।
1835: फर्डिनेंड ऑस्ट्रिया का सम्राट बना।
1852: पहले अमेरिकी प्रायोगिक भाप फायर इंजन का परीक्षण किया गया।
1901: दुनिया की पहली वायरलेस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में शुरू हुई।
1919: अंतरराष्ट्रीय मार्क्सवाद की पहली बैठक मॉस्को में हुई।
1930: भीमराव आंबेडकर द्वारा अछूतों के मंदिर प्रवेश के लिए चलाया गया सत्याग्रह नासिक के कालाराम मंदिर से शुरू हुआ।
1931: सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव का जन्म, जिन्हें सुधारों की शुरुआत के लिए जाना जाता है।
1939: इतालवी कार्डिनल यूजेनियो पैसेली को पोप चुना गया।
1946: हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1949: स्वतंत्रता सेनानी और देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
1969: ब्रिटेन के सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड ने पहली सफल उड़ान भरी। बताया गया कि विमान को 2080 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ाया जा सकता है।
1970: रोडेशिया के प्रधानमंत्री इयान स्मिथ ने ब्रिटिश साम्राज्य के साथ अपना अंतिम संबंध समाप्त करते हुए देश को गणराज्य घोषित किया।
1991: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित कुल 19 लोगों की मौत हुई।
2004: इराक युद्ध के दौरान आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने 170 लोगों की हत्या की, 500 से अधिक घायल हुए।
2009: चुनाव आयोग ने 5 चरणों में 15वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा की।
2014: रूसी संसद की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने का निर्णय लिया।
2018: विश्व की अपनी प्रथम समुद्री यात्रा पर निकला भारतीय नौसेना का दूसरा समुद्री पोत आईएनएसवी तरिणी दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन बंदरगाह पहुंचा।
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


