कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
जदयू कार्यालय में बैठक का आयोजन, राज्यसभा चुनाव को लेकर होगी चर्चा, (समय-दोपहर 12 बजे)
जदयू कार्यालय में आज सोमवार को दोपहर 12 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पार्टी के कई बड़े नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में उम्मीदवारों के चयन, रणनीति तैयार करना, संगठनात्मक तैयारी और राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है। बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है।
कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, (समय-दोपहर 1 बजे)
कांग्रेस कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक हालात, प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं और सदन की कार्यवाही से जुड़े अहम मुद्दों पर मीडिया को संबोधित किया जाएगा। इसके साथ ही अंत में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया जा सकता है।
विभिन्न संस्थाओं में होली मिलन समारोह का आयोजन, (समय- दोपहर 2 बजे से)
होली के मौके पर राजधानी पटना में आज सोमवार (2 मार्च) को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। समारोह में लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर एकता और भाईचारे का संदेश देंगे। इस दौरान कई जगहों पर गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।
ये भी पढ़ें- जमुई में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी, गोली लगने से चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


