Bihar Weather Report: बिहार में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह साफ रहने वाला नहीं है। दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी, हालांकि शाम के समय मौसम का रुख बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही हल्की हवा भी चल सकती है।

सुबह के समय हल्की ठंडक का एहसास होगा, जिससे लोगों को हल्की ठिठुरन महसूस होगी। इस दौरान तापमान करीब 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि धूप निकलने और दिन के चढ़ने पर तापमान में बढ़ोतरी होगी और पार 28 से 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लेकिन हवाओं में नमी रहने के कारण ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और अररिया में बादल छाए रहेंगे। वहीं पटना, गया और नालंदा समेत दक्षिण बिहार के अन्य इलाकों में मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि शाम के समय इन इलाकों में भी ठंडी हवा चल सकती है। वहीं, सीमांचल और मिथिलांचल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में बैठक, पटना में होली मिलन समारोह की धूम, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…