US-Israel Iran War Live Updates: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज तीसरा दिन है। इजराइली सेना (Israeli Army) के मुताबिक, जंग के पहले 30 घंटों में यूएस और इजराइल ने मिलकर ईरान पर 2,000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं। इस एयर स्ट्राइक में ईरान के सर्वोच्य नेता अली खामेनेई समेत 48 टॉप लीडरशिप मारे गए। वहीं ईरान ने बदला लेने के लिए कुवैत, यूएई, सउदी अरह, बरहीन, कतर और इजराइल में हमले किए। इस महायुद्ध के कारण मिडिल ईस्ट धुआं-धुआं हो गया।

इधर अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग में हिजबुल्लाह (Hezbollah) भी कूद पड़ा है। नवंबर 2024 के सीजफायर एग्रीमेंट के बाद पहली बार, हिज्बुल्लाह एक्टिवली जंग में शामिल हुआ है। उसने उत्तरी इजरायल में कई कम्युनिटीज पर बड़े पैमाने पर रॉकेट दागे हैं।इस हमले में हाइफा इलाके में कम से कम 6 सीधे हमले किए हैं। हिज्बुल्लाह ने लेबनान की जमीन से ऑपरेशन शुरू किए हैं।

इसके बाद इजरायली सेना ने बेरुत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। लेबनान के ग्रुप ने सोमवार सुबह कहा कि उसका हमला ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए ‘लेबनान और उसके लोगों की रक्षा में’ और ‘बार-बार इज़रायली हमलों के जवाब’ देने के लिए था। इसके बाद बेरुत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना ने बड़ा हमला किया। लेबनान के मिलिटेंट ग्रुप हिज़्बुल्लाह के सोमवार सुबह बॉर्डर पार से मिसाइलें दागने के बाद इज़रायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर कई हमले किए हैं। एक साल से ज़्यादा वक्त में यह पहली बार था, जब हिज़्बुल्लाह ने इज़रायल के खिलाफ़ हमले का दावा किया है।

पूरे लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर अटैक

इज़रायली सेना ने कहा कि उसने बॉर्डर पार से आए एक प्रोजेक्टाइल को रोक लिया और कई दूसरे खुले इलाकों में गिरे। किसी के घायल होने या नुकसान की खबर नहीं है। इजरायली एयरफोर्स ने बयान जारी करते हुए कहा, “IDF अभी पूरे लेबनान में आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर ज़ोरदार हमला कर रहा है, यह हमला इज़रायल देश की तरफ़ की गई फायरिंग के जवाब में किया गया है। ईरानी आतंकवादी शासन की देखरेख में काम कर रहे आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह ने इज़रायल और उसके नागरिकों पर गोलीबारी की। बयान में आगे कहा गया है कि IDF आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह के कैंपेन में शामिल होने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेगा और संगठन को इज़रायल देश के लिए खतरा बनने या उत्तर के निवासियों को नुकसान पहुंचाने नहीं देगा। आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह लेबनान देश को तबाह कर रहा है। इस बढ़ोतरी की ज़िम्मेदारी उसी की है और IDF इस हमले का ज़ोरदार जवाब देगा।

ईरान के साथ जंग में B2 बॉम्बर की एंट्री

अमेरिकी सेना ने शनिवार रात B2 स्टील्थ बॉम्बर्स के जरिए ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने रविवार को X पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए कहा कि 2,000 पाउंड के बमों से लैस B2 विमानों ने ईरान के मजबूत मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया। सेना ने हमले का वीडियो भी शेयर किया। गौरतलब है कि पिछले साल भी अमेरिका ने व्हाइटमैन एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने वाले B2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल कर ईरान के अंडरग्राउंड परमाणु ठिकानों पर हमला किया था। हालांकि इस बार विमानों ने किस बेस से उड़ान भरी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

4 हफ्ते तक चल सकती है ईरान की जंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ जारी संघर्ष अगले चार हफ्तों तक चल सकता है। उन्होंने कहा कि हमने अनुमान लगाया है कि ये संघर्ष चार हफ्तों या उससे कम वक्त तक चलेगा। साथ ही उन्होंने युद्ध में जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को प्रतिष्ठित अखबार डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान अगले चार सप्ताह तक चल सकता है। उन्होंने कहा, ‘ये हमेशा से चार सप्ताह की प्रक्रिया रही है। हमने अनुमान लगाया है कि यह चार सप्ताह या उससे कम समय में चलेगा। ये एक बड़ा देश है, इसलिए इसमें चार सप्ताह या उससे कम समय लग सकता है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m