PM Narendra Modi: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध (Israel-US and Iran war) के कारण मिडिल ईस्ट (Middle East)में तनाव चरम पर है। इजराइल-अमेरिका का बदला लेने के लिए कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई (UAE), बहरीन, कतर पर ईरान ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने दो कट्टर दोस्तों को फोन कर हालात का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जल्द से जल्द संघर्ष विराम की जरूरत पर जोर दिया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। इस दौरान उन्होंने संघर्ष विराम, नागरिकों की सुरक्षा और शांति की अपील की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- यूएई के प्रेसिडेंट, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से बात की। UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ खड़ा है। UAE में रहने वाले भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।
आगे उन्होंने लिखा- मौजूदा इलाके के हालात पर बात करने के लिए PM बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात हुई। हाल के घटनाक्रम पर भारत की चिंताएं बताईं और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। भारत ने लड़ाई जल्द खत्म करने की ज़रूरत दोहराई।
मिडिल ईस्ट बिगड़ते हालात
बता दें कि मिडिल ईस्ट में हालात तब और बिगड़ गए, जब अमेरिका और इजरायल ने एक साथ मिलकर ईरान को निशाना बनाया। इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत हो गई है। इसके अलावा कई अन्य नेताओं की भी मारे जाने की खबर है। जिसमें डिफेंस मिनिस्टर तक शामिल हैं। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और खाड़ी क्षेत्र के कुछ अन्य देशों की ओर मिसाइलें दागीं है। ईरान की इस कार्रवाई के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में बड़े युद्ध की आशंका बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर नजर रखे हुए है. भारत ने इस संवेदनशील समय में संतुलित रुख अपनाते हुए शांति, संवाद और क्षेत्रीय स्थिरता का समर्थन किया है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


