शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव से अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने हालचाल जाना और बाबा महाकाल से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं सीएम ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी। साथ ही बड़वानी में आयोजित कृषि कैबिनेट बैठक और ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दूसरे देशों में फंसे भारतीय को लेकर भी बयान दिया हैं।

सीएम डॉ मोहन सोमवार को भोपाल के ईदगाह हिल्स में स्थित जवाहर लाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल पहुंचें। जहां उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह का स्वास्थ्य जाना। राव राजकुमार कैंसर की बीमारी से पीड़ित है और उनकी हालत गंभीर है। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

परीक्षा का समय है, सावधानी जरूरी

वहीं मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली के आनंद के साथ यह पर्व सबके लिए फलदाई और शुभ हो। होली के आनंद में रहे, परीक्षाओं का समय है, आवश्यक सावधानी भी जरूरी है। अपना और सबका ख्याल रखें।

किसान कल्याण के फैसले लेंगे

उन्होंने बताया कि भगोरिया पर्व में शामिल होना है। कृषि कैबिनेट बड़वानी में हो रही है। किसान कैबिनेट के माध्यम से किसान कल्याण के निर्णय लेंगे। बहुत सारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। भावांतर में सरसों को भी शामिल किया है। इसके तहत 600 बोनस देंगे।

ईरान युद्ध की स्थिति पर कही ये बात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश के नागरिक से फंसे हुए हैं। विदेशी सरकारों से तालमेल करते हुए प्रबंधन कर रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में नागरिकों की सुरक्षा की जा रही है। किसी को कष्ट ना हो, मेरी कई परिवारों से बात हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m