शिखिल ब्यौहार, भोपाल। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब पूरे मिडिल ईस्ट में साफ दिखाई देने लगा है। जहां दुबई में हालात फिलहाल सामान्य बताए जा रहे हैं, वहीं ईरान द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने के कारण सैकड़ों यात्री अलग-अलग देशों में फंस गए हैं। ट्रैवल एजेंट फेडरेशन के मुताबिक मध्यप्रदेश के 750 से अधिक लोग इस स्थिति से प्रभावित हुए हैं।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित
दरअसल ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पूरे मिडिल ईस्ट के देशों पर पड़ रहा है। सुरक्षा कारणों से ईरान ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। दुबई समेत संयुक्त अरब अमीरात के अन्य शहरों में हालात फिलहाल स्थिर बताए जा रहे हैं, लेकिन ईरान के एयरस्पेस बंद होने से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट या रद्द करना पड़ा है। इसका सीधा असर यात्रियों और कारोबार पर पड़ा है। ट्रैवल एजेंट फेडरेशन के अनुसार, मध्यप्रदेश के 750 से अधिक यात्री मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें भारत लौटना था या जिनकी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स थीं। एयरस्पेस बंद होने से उनकी यात्रा योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं।
बुकिंग पर कैंसिलेशन के मामले में शत-प्रतिशत रिफंड देने की घोषणा
हालांकि राहत की बात यह है कि अधिकांश एयरलाइंस ने 10 मार्च तक की बुकिंग पर कैंसिलेशन के मामले में शत-प्रतिशत रिफंड देने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को आर्थिक रूप से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन जो लोग फिलहाल विदेश में फंसे हैं, उनके सामने ईरान का एयरस्पेस खुलने का इंतजार करने के अलावा फिलहाल कोई विकल्प नहीं है। वहीं स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जैसे ही एयरस्पेस खुलने की घोषणा होगी, उड़ानों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद है। जानकारी अमोल कटारिया अध्यक्ष, ट्रैवल एजेंट फेडरेशन ने दी है।
लोगों को बचाने की जिम्मेदारी सरकार की
इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला वहां फंसे हुए हैं प्रदेश के और देश के अन्य लोग भी वहां पर फंसे हुए हैं विश्व गुरु है हमारे प्रधानमंत्री पहले रूस और यूक्रेन की लड़ाई बंद कर दीजिए हमारे प्रधानमंत्री ने ट्रंप उनके मित्र हैं और इजराइल को अभी गए थे चार दिन पहले अपना विश्व गुरु पर दिखाएं और देश के लोगों को बचाए एक व्यक्ति दो काफी गंभीर रूप से घायल हुआ है केवल इवेंट मैनेजमेंट से कोई काम नहीं चलेगा लोगों को बचाने की जिम्मेदारी इस देश की सरकार की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


