कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज पटना पहुंचेंगे नितिन नबीन, होली मिलन समारोह में होंगे शामिल, (समय- दोपहर 12 बजे)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज मंगलवार को पटना पहुंच रहे हैं। महानगर भाजपा की ओर से दीघा विधानसभा के चटखारा ग्राउंड में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। इसमें नितिन नवीन मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की विशेषता यह है कि यहां पारंपरिक अबीर-गुलाल के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और समन्वय पर जोर दिया जाएगा।
खान एवं भूतत्व विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा रहेंगे मौजूद, (समय-दोपहर 1 बजे)
खान एवं भूतत्व विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में डिप्टी सीएम सह विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं, खनन कार्यों की प्रगति, राजस्व वसूली, अवैध खनन पर नियंत्रण तथा लंबित मामलों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारी, संबंधित जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, राज्यसभा चुनाव को लेकर करेंगे चर्चा, (समय- शाम 4 बजे)
होली मिलन समारोह के बाद नितिन नबीन पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। इस दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर अहम र्चचा हो सकती है। इस दौरान पार्टी से उम्मीदवारी को लेकर चर्चा के साथ ही सभी नेता भी अपनी राय रख सकते हैं। नितिन नबीन 5 मार्च को दिल्ली लौटेंगे, जो राज्यसभा नामांकन की अंतिम तिथि भी है। यह बैठक शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें- भागलपुर में नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

