Bihar Marriage News: बिहार के पूर्णिया जिले में अलीगढ़ (यूपी) वाला कांड हो गया है, दरअसल यहां तय शादी के बीच दूल्हा अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया। इतना ही नहीं, दोनों ने घर से भागकर शादी भी कर ली। इस घटना के बाद से जहां दोनों परिवार के परिजन सोच और निराशा में डुबे हुए हैं। वहीं, दोनों गांवों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार लड़के और लड़की के बीच आपसी सहमति से रिश्ता तय हुआ था। शुरुआती दौर में दोनों परिवारों के बीच शादी की तारीख, रस्मों और तैयारियों को लेकर बातचीत हो रही थी। युवती के पास मोबाइल फोन नहीं था, जिस वजह से युवक को हर बार अपनी सास के ही मोबाइल पर फोन करना पड़ता था।

धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ता गया। दोनों के बीच पहले चर्चा सिर्फ शादी तक ही सीमित थी। लेकिन समय के साथ-साथ दोनों के बीच बातें निजी हो गई। दोनों में पसंद-नापसंद और घर-परिवार के मुद्दों को लेकर बातचीत होने लगी। इसी दौरान युवक और महिला जो उसकी सास होने वाली थी, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।

परिजनों के अनुसार, महिला ने बातचीत के दौरान एक दिन युवक से कहा कि उसकी उम्र अभी ज्यादा नहीं हुई है। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ता और गहरा हो गया। कुछ ही दिनों में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। इस बीच अचानक युवक और महिला दोनों घर से लापता हो गए। दोनों के परिवारवालों ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बाद में पता चला कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है।

घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति है। एक तरफ जहां, युवती की शादी का रिश्ता टूट गया। वहीं, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग हैरान हैं कि जो युवक युवती का दूल्हा बनकर आने वाला था, वही अब वो उसका पिता बन गया। इसकी कल्पना उसने कभी नहीं की होगी।

ये भी पढ़ें- बिहार में होली मनाएंगे नितिन नबीन, स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष समेत शामिल होंगे बीजेपी के कई बड़े दिग्गज