भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को आरएसएस के 100 वर्ष पर बनी फिल्म देखने पहुंचे। मूवी देखने के बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की विराट यात्रा को जीवंतता प्रदान करती इस फिल्म को अवश्य देखना चाहिए। इन 100 वर्षों में तप, त्याग और अनुशासन से संघ ने असंख्य स्वयंसेवकों का निर्माण कर राष्ट्रसेवा की अद्वितीय परंपरा स्थापित की है। यह फिल्म उसी समर्पण, संकल्प और राष्ट्रीय चेतना की प्रेरक गाथा है।

सीएम डॉ मोहन यादव मंगलवार को कार्यकर्ताओं को साथ थियेटर पहुंचे। जहां उन्होंने RSS के 100 साल पूरे होने पर बनी फिल्म देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म में 1925 में संघ की स्थापना से लेकर तत्कालीन समय तक संघ के सफर को दिखाया गया हैं। हमारे पहले सरसंघचालक केशव बलिराम हेडगेवार जी ने आजादी के समय ही ये परिकल्पना कर ली थी कि देश की आजादी के बाद देश किस दिशा में जाएगा और उन्होंने संघ की स्थापना की। देशभक्त बालकों के साथ शाखा लगाई। केशव जी ने कांग्रेस के साथ भी काम किया लेकिन बाद में इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता ने RSS की 100 वर्ष की यात्रा का जश्न मनाने, फिल्म ‘शतक’ को दिल्ली में किया टैक्स फ्री

मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री, सीएम ने की ये अपील

उन्होंने कहा कि चाहे पंडित मदन मोहन मालवीय से लेकर महात्मा गांधी के साथ और अन्य क्रांतिकारियों के साथ उन्होंने काम किया। आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सराहनीय भूमिका निभाई। बाढ़ भूकंप और अन्य आपदा में भी संघ ने अद्भुत काम किया है। आरएसएस पर जो फिल्म शतक बनी है यह एकदम अद्भुत फिल्म है। इसको हमने मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया है। यह युवाओं के लिए प्रेरणा है। फिल्म निर्माता को फिल्म निर्माण के लिए बहुत-बहुत बधाई। 1925 में जो पौधा लगाया गया था वह आज कैसे वट वृक्ष बन और कैसे उसने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाई इसको समझने के लिए सभी को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘शतक’ 6 महीने तक टैक्स-फ्री, आदेश जारी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m