Pawan Singh News: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह फिल्मों और गाने के अलावा अक्सर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने गानों से धमाल मचाने वाले पवन सिंह पर उनकी को-स्टार और सिंगर अक्षरा सिंह ने मारपीट के आरोप भी लगाए थे। इस वजह से वह लंबे समय तक सुर्खियों में बने रहे।
निजी जीवन को लेकर खुलकर की बात
दरअसल पवन सिंह हालही में अशनीर ग्रोवर होस्टेड रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आए थे। जहां, शो के दौरान पवन सिंह अन्य कंटेस्टेंट्स से अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बातें की थी। शो के दौरान उन्होंने अपनी शादी और अफेयर को लेकर कुछ बड़ा खुलासा किया, जिससे यह माना जा रहा है कि वह भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह के साथ अपने पुराने रिश्ते की ओर इशारा कर रहे थे।
पहली पत्नी को याद कर भावुक हुए पवन सिंह
शो में जब एक्टर अर्जुन बिजलानी ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कभी शादी का सोचा, तो पवन ने जवाब दिया, शादी तो हो गई थी, लेकिन तीन महीने बाद ही मेरी पत्नी का निधन हो गया। उस वक्त मेरी पूरी दुनिया उजड़ गई थी। मैंने एक देवी को खो दिया।
बिना नाम लिए अफेयर पर दी सफाई
पवन सिंह ने आगे कहा, कुछ सालों बाद जिंदगी में और मुश्किलें आईं। हमारे काम की लाइन में अगर आप किसी के साथ लगातार काम करते हैं, तो नजदीकियां बढ़ जाती हैं। लेकिन मेरे घरवालों को ये पसंद नहीं आया। इसके बाद मेरी शादी (ज्योति सिंह) कहीं और कर दी गई, लेकिन वह भी सफल नहीं रही। अब तलाक का केस चल रहा है।
अक्षरा और पवन का रिश्ता
बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों करीब आए और उनका रिश्ता कई सालों तक चला। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अक्षरा सिंह ने भी पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें मारपीट का आरोप भी शामिल था। इसके बाद पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी।
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए किल्क करें

