Holi 2026 : होली का त्योहार रंगों, मस्ती और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और जश्न मनाते हैं। कई जगहों पर होली की खुशी को दोगुना करने के लिए भांग का सेवन भी परंपरा का हिस्सा माना जाता है। ठंडाई, पकौड़े या मिठाइयों के रूप में भांग का स्वाद लेते हुए अक्सर लोग यह भूल जाते हैं कि इसकी मात्रा पर कंट्रोल रखना कितना जरूरी है। नतीजा यह होता है कि अगले दिन सिर भारी होना, चक्कर आना, उलझन महसूस होना, घबराहट या तेज प्यास लगना जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं।

अगर होली पर आप भी ज्यादा भांग पी लें, जिससे सिरदर्द या बेचैनी हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है।आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बतायेंगे, जिनके इस्तेमाल से आपका हैंगओवर भी जल्दी उतर जाएगा और सिरदर्द जैसी समस्याओं से राहत भी मिलेगी।
खूब पानी पिएं
भांग शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती है।सादा पानी थोड़ा-थोड़ा करके बार-बार पिएं।नारियल पानी या नींबू पानी भी फायदेमंद है।इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है और सिरदर्द कम होता है।
नींबू और शहद
गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और आधा नींबू मिलाकर पिएं।यह पेट को शांत करता है और बेचैनी कम करने में मदद करता है।
दही या छाछ
दही और छाछ पेट को ठंडक देते हैं।सादा दही खाएंया जीरा और काला नमक डालकर छाछ पिएं।इससे घबराहट और एसिडिटी में राहत मिलती है।
फल खाएं
केला, संतरा, सेब जैसे हल्के फल खाएं।
केला ऊर्जा देता है।
संतरा शरीर को हाइड्रेट रखता है।
आराम और गहरी सांस
शांत कमरे में लेटकर आराम करें।गहरी सांस लेने की कोशिश करें।हल्का संगीत भी मन को शांत कर सकता है।
मीठा खाएं
भांग के असर से ब्लड शुगर कम हो सकती है।कोई हल्की मिठाई या मिश्री/चॉकलेट की थोड़ी मात्रा।
ध्यान रखें
ज्यादा घबराहट, तेज दिल की धड़कन या लगातार उल्टी हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।अगली बार भांग की मात्रा सीमित रखें।
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

