Bihar News: बिहार के सहरसा में कल मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में एक रेलवे इंजीनियर की मौत हो गई। घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान स्नेह रंजन (34) के रूप में हुई है, जो बिहार शरीफ के निवासी थे। रंजन यहां सिमरी बख्तियारपुर सेक्शन में रेलवे में IOW के पद पर तैनात थे। उनके मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी मिनी ने रोते हुए बताया कि, मंगलवार रात करीब 9 बजे स्नेह रंजन के मोबाईल पर किसी का फोन आया था, जिसके बाद वे काफी जल्दबाजी में अपनी कार लेकर घर से निकले थे। घर से निकलने के महज एक घंटे बाद रात्रि करीब 10 बजे परिवार को उनके हादसे की सूचना मिली। स्नेह रंजन पिछले 6 वर्षों से अपनी पत्नी मिनी और दो छोटे बच्चों के साथ सहरसा रेलवे के सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे।
हादसे के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रंजन को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- दुखद: होली पर इकलौते बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दो साल पहले हुई थी पिता की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

