झांसी। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां मनीष चौहान नाम के युवक ने गर्लफ्रेंड से पत्नि बनी महिला की बेवफाई से आहत होकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
25 दिन पहले हुई थी जेल
बताया जा रहा है कि मनीष ने 2015 में गर्लफ्रैंड से लव मैरिज की थी। मारपीट के मामले में 25 दिन पहले उसे जेल हुई। अब जमानत पर घर लौटा तो पत्नी घर में नहीं मिली। फोन किया तो पत्नी ने कहा कि वह अपने तीनों बच्चों को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है और ये बच्चे भी मेरे बॉयफ्रेंड के ही हैं। इस बात से डिप्रेशन में आए पति ने जहर खाकर जान दे दी।
READ MORE: ‘तेरा किसी और के साथ…’, बीवी और बेटी को मारा चाकू, फिर खुद ने ही पुलिस को फोन कर दी जानकारी, हैरान कर देगी वारदात
पत्नि मेडिकल कॉलेज की कर्मचारी
पुलिस ने बताया कि मनीष मजदूरी करता था। वहीं उसकी पत्नि मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी की जॉब करती थीं। यही पर उसकी मुलाक़ात दूसरे कर्मचारी से हो गई। 11 साल की मुहब्बत को ठुकरा उसने नए प्रेमी संग घर बसा लिया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

